वाराणसी। दिसंबर माह से शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समयावधि में बदलाव किया जाएगा। छह घंटे की बजाय आठ घंटे पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। चार-चार घंटे के दो शेड्यूल में पानी मिलेगा। जलापूर्ति का समय बढ़ने से काशीवासियों को सुविधा होगी।

जलकल विभाग के शेड्यूल के मुताबिक अभी तक छह घंटे ही पेयजल आपूर्ति होती है। शेड्यूल के अनुसार सुबह सात से 10 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक जलापूर्ति की जाती है। ऐसे में लोग घरों में पानी स्टोर करते हैं। भेलूपुर स्थित जलकल परिसर से 110 एमएलडी प्रतिदिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। मरम्मत काम पूरा होने के बाद यह बढ़कर 250 एमएलडी हो जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो गाद निकालने के लिए निर्माण कराया जा रहा है। इसके बनने से पूरी क्षमता के साथ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जिन इलाकों में पहले पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था, वहां भी दिसंबर से पूरा पानी मिलने लगेगा। इससे लोगों की समस्या का काफी हद तक निदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *