वाराणसी। इस बार देव दीपावली पर सैलानी हाईड्रोजन टैक्सी से गंगा में सैर करेंगे। कोचीन बंदरगाह के शिपयार्ड में दो हाईड्रोजन टैक्सी का निर्माण चल रहा है। दोनों जल्द ही वाराणसी आ जाएंगी। इनके अक्टूबर तक गंगा में संचालन की तैयारी है। हाईड्रोजन टैक्सी से सैलानियों को सहूलियत होगी। वहीं गंगा में प्रदूषण से भी निजात मिलेगी जल परिवहन विभाग की ओर से 80 यात्रियों की क्षमता वाली हाईड्रोजन वाटर टैक्सी का संचालन करेगा। इसमें हाईड्रोजन के साथ ही इलेक्ट्रिक इंजन भी होगा। नमो घाट, ललिता घाट, शिवाला घाट और रविदास घाट पर चार फिलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

भारतीय जलमार्ग प्राधिकरण के वाराणसी प्रभारी आरसी पांडेय ने बताया कि पांच सितंबर को अधिकारियों का एक दल कोचीन जाएगा। वहां वाराणसी और अयोध्या में जल उपलब्धता, पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही सुझाव भी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *