वाराणसी। मिर्जामुराद थाना के गौर गांव के बंगलाचट्टी स्थिति एनएच-19 पर रविवार की देर रात प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे मझवा (मिर्जापुर) विधायक के काफिले में चल रही स्कार्पियो की दूध लदी मैजिक से टक्कर हो गई। इसके बाद मैजिक चालक पक्ष के लोगों ने स्कार्पियो सवारों को मारपीटकर जख्मी कर दिया। विधायक समर्थकों ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है विधायक का काफिला प्रयागराज से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंगलाचट्टी के पास दूध लगी मैजिक से स्कार्पियो की टक्कर हो गई। घटना में स्कार्पियो सवार बाल-बाल बच गए। घटना के बाद स्कार्पियो सवारों व मैजिक चालक के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसी बीच मैजिक चालक ने फोनकर अपने साथियों को बुला लिया है। मैजिक चालक के बुलाने पर पहुंचे उसके बाइक सवार आधा दर्जन साथियों ने स्कार्पियो सवारों की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। स्कार्पियो सवार अश्वनी कुमार, जितेंद्र पटेल, सत्यम सिंह व अभिषेक यादव को मारपीटकर जख्मी कर दिया सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं दो लोगों को हिरासत में ले लिया। विधायक के समर्थकों ने थाने में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सत्यम सिंह ने आरोप लगाया कि बाइक सवार उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया का कहना रहा कि दो मैजिक सवार वीरेंद्र कुमार निवासी कल्लीपुर (मिर्जामुराद) व राघवेंद्र त्रिपाठी प्रतापगढ़ रानीगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *