वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने वरिष्ठ आचार्यों की बहुप्रतिक्षित पदोन्नति को प्रभावी कर दिया है। इस क्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में नियुक्त 138 आचार्य प्रमोशन पाकर वरिष्ठ आचार्य बन गए। इसके लिए अगस्त 2020 से नवम्बर 2020 के बीच साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई थी। प्रमोशन पाकर शिक्षक खुश दिखे कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने बीएचयू अधिनियम के अनुच्छेद 7 सी(5) के अन्तर्गत इस आशय का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नतियां 2018 के तहत की गयी हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार विज्ञान संकाय में 38 तथा कृषि संकाय में 37 आचार्यों को पदोन्नति मिली है। कला संकाय में 23, चिकित्सा संकाय में 16, आयुर्वेद संकाय में 8, सामाजिक विज्ञान संकाय में 7, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तथा महिला महाविद्यालय में 3-3, दन्त चिकित्सा विज्ञान संकाय में 2 तथा पर्यावरण एवं धारणीय विकास संकाय में 1 आचार्य को पदोन्नत कर वरिष्ठ आचार्य बनाया गया है BHU में प्रमोशन पाकर 138 आचार्य बने वरिष्ठ आचार्य, तीन साल पहले हुआ था साक्षात्कार वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने वरिष्ठ आचार्यों की बहुप्रतिक्षित पदोन्नति को प्रभावी कर दिया है। इस क्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में नियुक्त 138 आचार्य प्रमोशन पाकर वरिष्ठ आचार्य बन गए। इसके लिए अगस्त 2020 से नवम्बर 2020 के बीच साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की गई थी। प्रमोशन पाकर शिक्षक खुश दिखे कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने बीएचयू अधिनियम के अनुच्छेद 7 सी(5) के अन्तर्गत इस आशय का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नतियां 2018 के तहत की गयी हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार विज्ञान संकाय में 38 तथा कृषि संकाय में 37 आचार्यों को पदोन्नति मिली है। कला संकाय में 23, चिकित्सा संकाय में 16, आयुर्वेद संकाय में 8, सामाजिक विज्ञान संकाय में 7, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तथा महिला महाविद्यालय में 3-3, दन्त चिकित्सा विज्ञान संकाय में 2 तथा पर्यावरण एवं धारणीय विकास संकाय में 1 आचार्य को पदोन्नत कर वरिष्ठ आचार्य बनाया गया है।