वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड व प्लेटफार्म की रिमाडलिंग कार्य की तैयारी देखने पहुंचे महाप्रबंधक शुभन चौधरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अपनी समस्याएं बताईं। सवाल उठाया कि कैंट पर विकास कार्यों के चलते जब डेढ़ माह तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, तो उनका पेट कैसे भरेगा। महाप्रबंधक ने कुछ ट्रेनों को कैंट स्टेशन से मैनुअल तरीके से चलवाने की बात कही कुली संगठन वाराणसी शाखा के अध्यक्ष केदार यादव ने बताया कि 45 दिनों के लिए मेगा ब्लाक लगने वाला है। इससे कुलियों के सामने बहुत बड़ी समस्या है कि वे अपना रोजी-रोटी कैसे चलाएं। इसको लेकर महाप्रबंधक से मिले और अपनी समस्या बताई। कहा कि महाप्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि पूरी तरह से ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं होगा, कुछ गाड़ियां चलेंगी। उससे कुलियों का रोजगार चलता रहेगा उन्होंने बताया कि कैंट पर 184 कुली हैं। उनका घर-परिवार यात्रियों का सामान ढोकर ही चलता है। हम रोज कमाने और खाने वाले हैं। महाप्रबंधक के आश्वासन से कुली संतुष्ट दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *