वाराणसी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में पहले भी गठबंधन हुआ है। जनता ने उसका हश्र भी देखा है। घोसी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की है। विपक्ष कितना भी एकजुट हो जाए, लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है लोक निर्माण मंत्री काशी दौरे पर आए हैं। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। वहीं मीडिया से बातचीत में घोसी उपचुनाव में पार्टी की जीत पक्की बताया। कहा कि उपचुनाव में भाजपा उम्मीदजवार की रिकार्ड मतों से जीत होगी। इसमें कोई संशय नहीं है। विपक्ष भले ही एकजुट हो जाए और जोर लगा ले, लेकिन जनता भाजपा के साथ है उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी गठबंधन हो चुका है। जनता ने उसका हश्र भी देखा। ऐसे में वोटर सब जानते हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कटाक्ष किया। बोले, स्वामी प्रसाद सिर्फ चर्चा में रहने के लिए इस तरह का बयान देते हैं। जिसके ऐसे विचार हों, उसका जवाब देना मैं उचित नहीं समझता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *