बांदा। तेज रफ्तार कैंपर अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई, जिसमें सवार महिला एक्स-रे टक्नीशियन समेत चार लोग घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शहर के मोहल्ला वसंत विहार कॉलोनी निवासी रश्मि (36) पत्नी आसीम कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा एक्स-रे टेक्नीशियन के पद पर तैनात है। वह प्रतिदिन प्राइवेट वाहन से अस्पताल आती-जाती है। मंगलवार की सुबह वह कैंपर में बैठकर जसपुरा जा रही थी। कैंपर में पांच लोग सवार था। लामा गांव के पास सड़क पार कर रहे बालक को बचाने के चक्कर में कैंपर अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई, जिसमें रश्मि के अलावा अंकुर (20) निवासी लामा समेत चार लोग घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *