बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के राजाराम के पुरवा में दीवाल बनाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें नौ लोग घायल हो गये। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
राजाराम पुरवा निवासी बसंता पुत्र होरीलाल के दरवाजे के सामने पड़ोसी रामबहोरी दीवाल खड़ी कर रहा था। दीवाल बनने से बसंता का रास्ता रुक रहा था। इस पर बसंता विरोध में उतर आया। बसंता व रामबहोरी के बीच इसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठियां चटकने लगीं, जिसमें एक पक्ष के बसंता (50), उसकी बेटी सुमन (22), पत्नी चंदा (50), पुत्र अमित (12), बड़ा भाई गंगादीन (60) और दूसरे पक्ष के रामबाबू (35) पुत्र चिरौंजीलाल, उसका बड़ा भाई रामबहोरी (37), छोटा भाई लक्ष्मी प्रसाद, बहू बिटोला (28) पत्नी रामबाबू घायल हो गये। सभी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *