वाराणसी। फरियादियों की समस्याओं का अब त्वरित निस्ताऱण होगा। कमिश्नरेट के सभी थानेदार, एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी जनसुनवाई के दौरान गूगल मीट पर वीडियो काल के माध्यम से पुलिस आयुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त से कनेक्ट रहेंगे। संबंधित पुलिस अफसर रहेंगे तो उनकी जगह उनका कार्यभार देखने वाला अफसर वीडियो काल से कनेक्ट रहेगा पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि फरियादी दूर-दूर से शिकायतें लेकर उम्मीद के साथ आते हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि रोजाना जनसुनवाई के दौरान हमारे और संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. के एजिलरसन के साथ थानेदार, एसीपी, एसीडीपी और डीसीपी वीडियो काल पर कनेक्ट रहें समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिे संबंधित पुलिस अफसर को तत्काल निर्देशित किया जा सके। यह व्यवस्था शुक्रवार से प्रभावी कर दी गई और इसका पालन कड़ाई के साथ कराया जाएगा। इस व्यवस्था के संबंध में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसर विभागीय कार्रवाई के दायरे में आएंगे।