वाराणसी। कपीश उपाध्याय मेमोरियल ट्रस्ट और तालांजलि के संयुक्त तत्वावधान में गायत्री मंदिर लहुराबीर में ताल शिरोमणि स्वर्गीय पंडित कुमार लाल मिश्र की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ताल शिरोमणि को श्रद्धांजलि दी बाल कलाकार कान्हा मिश्र एकल तबला, शिष्यों सत्यपाल पांडेय. शिवम मिश्र, अभिनव पांडेय, दिव्यांश अग्रहरि, पीहू वर्मा, विनीता बिहारी व तबला संगत पर जय मिश्र ने समूह गायन की प्रस्तुति दी। वहीं पल्लवी पांडेय ने गायन, राहुल देव पंकज ने एकल तबला व मनीष शर्मा ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें संगत कलाकार तबला पर पंडित भोलानाथ मिश्र, पंडित मंगला प्रसाद मिश्र, पंडित शशिभूषण और सितार पर पंडित ध्रुवनाथ मिश्र व हरमोनियम पर पंडित गौरव मिश्र और ऋषि कुमार आयोजन के मुख्य अतिथि महंत वैभव गिरि, यमुनेश्वर आश्रम भदऊ व विशिष्ट अतिथि महंत जितेन्द्र गिरि, श्री बीम बाबा मठ, अलइपुर ,द्वारा कलाकारों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कियाअतिथियों का स्वागत ट्रस्ट के सेक्रेटरी मुकेश पाठक ने किया। संचालन सीमा केशरी ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद शंकर उपाध्याय व तालांजलि के अध्यक्ष गौरव मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर सत्यनारायण पांडेय(अध्यक्ष विशेश्वर ट्रस्ट), शिव प्रसाद श्रीवास्तव,व्योमेश शुक्ल ,महंत प्रमोद दास, सत्येंद्र मिश्रा, शंभूनाथ चतुर्वेदी , पीयूष मिश्रा , डॉ प्रेम शंकर पांडेय, शैलेन्द्र उपाध्याय, आलोक चंद्र भारद्वाज, बनारसी मिश्रा, गोपाल पांडेय, मुरारी उपाध्याय, राकेश पांडेय, नीरज पांडेय, धनंजय दुबे, मोहन पांडेय, नूतन उपाध्याय, डॉ. रमा उपाध्याय, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *