बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा आर0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता हेतु कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा मण्डल के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता दिये जाने के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रस्ताव की रिपोर्ट आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की, जिस पर आयुक्त ने उन्हें निर्देश दिये कि इन विद्यालयों को सीबीएसई से मान्यता दिये जाने हेतु जनपदों के जिलाधिकारी स्तर पर भी मान्यता हेतु निर्धारित मानक सूची के अनुरूप जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सीबीएसई की मान्यता हेतु सभी निर्धारित मानकों की जांच करते हुए सम्बन्धित विद्यालयों की शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे कि सीबीएसई बोर्ड को रिपोर्ट संस्तुति कर प्रेषित की जाए। बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा मण्डल के 04 विद्यालयों की मान्यता के प्रकरण प्रस्तुत किये। बैठक में जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी हमीरपुर डा. चन्द्र भूषण, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक बादा वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हमीरपुर केके ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक महोबा गिरधारी लाल उपस्थित रहे।