बबेरू/बांदा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन ब्लॉक सभागार का है। जहां आज मंगलवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय जन जागरूकता एवं कार्यशाला का आयोजन जेपी मेमोरियल ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें 55 ग्राम पंचायतों से 107 लोगों ने प्रतिभाग किया है, जिसमें ग्राम विकास अधिकारी ग्राम प्रधान आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम पेयजल स्वच्छता समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी अमित यादव ,एडीओ पंचायत राज कुमार ने, संयुक्त रूप से गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरुआत किया है। वही कार्यालय में चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन योजना में समुदाय की जिम्मेदारी योजना निर्माण और सरकार की जिम्मेदारी योजनाओं के लिए वित्तीय तकनीकी सहयोग प्रदान करना है। इसीलिए हर घर नल से जल पहुंचाने की जिम्मेदारी गांव मे, गठित जल स्वच्छता समिति की है। जल से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया है।