बांदा। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशालय बाँदा कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय, बाँदा द्वारा एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन विषय किसानों, व्यापारियों, एफ0पी0ओ0 और दाल मिल मालिकों के लिए भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ निदेशक डॉ बी पी मिश्रा (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशालय) द्वारा, मुख्य अतिथि डॉ जी एस पंवार (अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय), डॉ संजीव कुमार (अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय) का स्वागत उद्बोधन एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम के बारे में डॉ बी पी मिश्रा (निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशालय) द्वारा भण्डारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी, प्राधिकरण उद्देश्य, पंजीकरण नियम , प्रक्रिया , पंजीकृत भण्डागार , लाभ आदि के बारे में चर्चा कर के शुरू की। डॉ जी एस पंवार (अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय) द्वारा भण्डारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण के महत्वा और उपयोगिता के बारे में प्रशिशुओ के सामने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। डॉ संजीव कुमार (अधिष्ठाता वानिकी महाविद्यालय) द्वारा जानकारी दी गयी की कैसे किसान अपने उत्पादों को भंडारित करके सुरछित रख सकते है और ई-एन डब्ल्यू आर रिसीप्ट के माद्यम से बैंक से लोन ले कर लाभ ले सकते है। जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाँदा जनपद के 50 किसानो , बोर्ड आफ डायरेक्टर एंड सीईओ , दाल मिल मालिक, व्यापारी ने भाग लिया। कार्यक्रम में अलग-अलग वैज्ञानिक द्वारा अलग- अलग विषय वेयर हाउसिंग (विकास और विनियमन) अधिनियम-2007 की मुख्य विशेषताएं और इलेक्ट्रॉनिक वेयर हाउसिंग रसीदें -ई- एन डब्ल्यू आर में स्थानांतरित होने के लाभ, फसल कटाई के बाद नुकसान को कम करने के लिए कृषि उत्पाद के वैज्ञानिक भंडारण के लाभ, सार्वजनिक भंडारण के लाभ संकट पूर्ण बिक्री से बचाव, ग्रेडिंग और मानकी करण, गुणवत्ता मात्रा बनाए रखने के लिए स्टॉक का संरक्षण, विनिमय योग्य गोदाम रसीदें- प्रतिज्ञा वित्त, प्याज और लहसुन भण्डारण के लाभ आदि पर सम्पूर्ण जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ राजेश कुमार सिंह (प्राध्यापक , वेजिटेबल साइंस , उधान महाविद्यालय ), डॉ सुनील कुमार (सहायक प्राध्यापक, कीट विज्ञानं ), डॉ मुकेश कुमार मिश्रा (सहायक प्राध्यापक, कीट विज्ञानं ), डॉ अर्जुन प्रसाद वर्मा (सहायक प्राध्यापक, कृषि प्रसार ) द्वारा उपरोक्त विषय पर चर्चा की गया। बैंको का वेयर हाउसिंग स्थापना में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी रूद्र प्रताप मिश्रा, एग्रीकल्चर फील्ड अफसर, पंजाब नेशनल बैंक, मवई बाँदा द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डा अर्जुन प्रसाद वर्मा (इंचार्ज- मानव संसाधन विकास, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट निदेशालय) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा.बृजेश कुमार गुप्ता ,डा धीरज मिश्रा, डा पंकज कुमार ओझा उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।