अतर्रा/बांदा। उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार न किए जाने के विरोध में स्थानांतरण की मांग को लेकर चल रही हड़ताल लगातार 28 वें दिन जहां जारी रही वही उप जिलाधिकारी कोर्ट परिसर में चल रहा क्रमिक अनशन पर अधिवक्ता आठवीं दिन डटे रहे। अधिवक्ताओं के एसडीएम हटाओ तहसील बचाओ नारों से गूंजती रही तहसील।
उप जिलाधिकारी नमन मेहता द्वारा अधिवक्ताओं से सम्मानजनक व्यवहार ना किए जाने के विरोध में स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार कलम बंद हड़ताल पर हैं मंगलवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रही तहसील के उपजिलाधिकारी कोर्ट परिसर में चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन पर आठवें दिन अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव द्वारा अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता रामदयाल कुशवाहा महेश सिंह अशोक कुमार द्विवेदी मनोज कुमार सिंह शिव सेवक मिश्रा को माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया क्रमिक अनशन के दौरान अधिवक्ता एसडीएम हटाओ तहसील बचाओ के नारे जोर से लगाते रहे उधर अधिवक्ताओं के नारेबाजी व प्रदर्शन को दरकिनार कर उप जिलाधिकारी ने कोर्ट का संचालन किया कुछ गिने-चुने वह अधिकारी कोर्ट में हाजिर रहे इस दौरान संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार शुक्ला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पांडे पुरुषोत्तम पांडे बृजमोहन सिंह राठौर सूरज बाजपेई भोला द्विवेदी चंद्रभान त्रिपाठी शिव मूर्ति मिश्रा राजकुमार पाठक अवनीश तिवारी राम मोहन गुप्ता वीरेंद्र पांडे अतुल दीक्षित लखन मिश्रा धीरज वर्मा जितेंद्र तिवारी चंद्रपाल यादव राजेंद्र जाटव संतोष दुबेदी विश्वनाथ अवस्थी संतोष गुप्ता लवकुश मिश्रा संजय श्रीवास्तव राममिलन कुशवाहा दिलदार वर्मा राम प्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *