वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती लगभग डेढ़ माह बाद गुरुवार की शाम अपने निर्धारित स्थान पर हुई। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से आरती का स्थल परिवर्तित कर छत पर कर दिया गया था। घाट पर आरती होने से रौनक बढ़ गई। वहीं घंट-घड़ियाल गूंजते रहे। लोग इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने जुलाई में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। वहीं अगस्त के शुरूआती दिनों में भी गंगा उफान पर थीं। तेजी से जलस्तर बढ़ रहा था। घाट पर आरती स्थल डूब गया था। ऐसे में आरती स्थल को परिवर्तित कर छत पर कर दिया गया था। जलस्तर इनदिनों तेजी से कम हो रहा है। ऐसे में गंगा सेवा निधि की ओर से निर्धारित स्थल पर आरती शुरू करा दी गई है गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया था। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से आरती स्थल को परिवर्तित कर सेवा निधि के कार्यालय की छत पर कर दिया गया था। जलस्तर घटने पर लगभग सवा माह बाद अब आरती अपने निर्धारित स्थान पर शुरू करा दी गई है। इससे श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। देश-विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *