वाराणसी। गुरुवार को लंका थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मालवीय चौराहे के पास एक होटल में राकेश कुमार नामक युवक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लंका थाने की पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बताया जा रहा है कि मूल रूप से तेनुआ सासाराम बिहार का रहने वाला राकेश कुमार जमीन का काम करता था और अक्सर काम के सिलसिले में बनारस आया करता था। बीते 3 सितंबर को बनारस पहुंचा और लंका स्थित होटल में रुका था। घर वालों के कई बार फ़ोन करने पर भी फ़ोन न उठाने पर घर वालों को अनहोनी की शंका हुई। घर वालों ने इसकी जानकारी उसके चचेरे भाई रितेश को दी जो बनारस में ही रहता था जानकारी होने पर रितेश होटल पहुंचा तो राकेश ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद रितेश ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में होटल के कर्मचारियों ने गेट खोला तो देखा कि राकेश मृत अवस्था मे बिस्तर पर पड़ा था। वहीं मृतक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गया था। जिसमे उसने अपने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया और किसी को परेशान न करने के लिए कहा राकेश 2 भाई और एक बहन है। छोटा भाई गांव पर रहकर पढ़ाई करता है और बड़ा भाई बक्सर में किसी प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है राकेश की बीते 6 महीने पहले शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *