वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न का मामला सामनेे आया है। जहां पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों सहित 8 लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज सहित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। जिसके लिए उसने पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के यहां न्याय की गुहार लगाई है बताया जा रहा है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी राजेश सिंह अपनी बेटी की शादी 5 वर्ष पूर्व भदोही जिले के सुरियावा थाना अंतर्गत दानपुर पट्टी गांव निवासी गौरव सिंह के साथ किया था। विवाहिता का आरोप है कि 1 वर्ष पूर्व ससुराल वालों ने 5 लाख की मांग करते हुए मारपीट व प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया वहीं पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शनिवार की रात मिर्जामुराद पुलिस ने विवाहिता के पति गौरव सिंह, सास शशि सिंह, ससुर राजेश सिंह, देवर मयंक सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।