वाराणसी। नगर निगम में सम्मिलित नए नगरीय क्षेत्र की जमीन भी अतिक्रमणमुक्त होगी। इसके लिए नगर निगम प्रशासन अभियान चलाएगा। निगम प्रशासन ने इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है नगर निगम की ओर से अभियान के लिए तैयार शेड्यूल के अनुसार प्रतिदिन दो जोन में एक-एक ग्राम पंचायत में अभियान चलेगा। सरकारी जमीन को चिह्नित कर राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों की मदद से जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराकर संरक्षित किया जाएगा। अभियान के नेतृत्व अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, संबंधित जोन अधिकारी करेंगे।