वाराणसी। प्रख्यात यूरोलॉजिस्ट तथा किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, में यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसएन शंखवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित चिकित्सा विज्ञान संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रो. शंखवार केजीएमयू में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की ज़िम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव है तथा वे अपनी चिकित्सकीय उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं प्रोफेसर शंखवार को जनरल यूरोलॉजी, पुरुष इनफर्टिलिटी, एंडोयूरोलॉजी तथा महिला यूरोलॉजी में उन्हे विशेषज्ञता हासिल है। केजीएमयू में वे विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक पदों की ज़िम्मेदारी संभालते हुए संस्थान के विकास में योगदान देते आए हैं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। फिलहाल मेडिसीन संकाय के प्रमुख बतौर कार्यवाहक निदेशक यह ज़िम्मेदारी संभाली जा रही है। प्रो. शंखवार का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू, को एम्स स्तर के संस्थान का दर्जा प्राप्त है। संस्थान की ओर से एम्स स्तरीय आधारभूत ढांचे के उन्नयन, शैक्षणिक, शोध व चिकित्सकीय सेवाओं व सुविधाओं के विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *