वाराणसी। गंगा का जलस्तर घटने के बाद अब घाटों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। 60 दिनों में 250 कर्मचारियों को लगाकर घाटों की मिट्टी साफ कराने के साथ ही पूरी तरह से साफ किया जाएगा। ताकि काशी भ्रमण पर आने वाले श्रद्धालुओं व काशीवासियों को समस्या का सामना न करना पड़े अगस्त में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद घाट डूब गए थे। गंगा का जलस्तर घटा तो पानी खिसका, लेकिन घाटों पर मिट्टी व कचरा छोड़ गया। घाटों पर फिसलन और कीचड़ की स्थिति कायम हो गई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई अभियान शुरू किया गया है। सोमवार से घाटों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया। इस काम में 250 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।इस बार 17 नवंबर को छठ पूजा और 26 नवंबर को देव दीपावली है। ऐसे में घाटों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। नगर निगम प्रशासन की कोशिश है कि अक्टूबर के अंत तक घाटों को पूरी तरह से साफ-सुथरा कर दिया जाए। निगम प्रशासन ने इस बार घाटों की सफाई तीन पालियों में कराने की योजना बनाई है उसके अनुसार ही सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *