वाराणसी। जी-20 समिट में भाग लेने के बाद मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंच गए। वह काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं गंगा आरती देखेंगे। इसके पूर्व गंगा में अपने ससुर की अस्थियां विसर्जित करेंगे। मारीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद कर दी गई है मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए हैं। मारीशस के पीएम गंगा में अपने ससुर की अस्थियां विसर्जित करेंगे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचकर भोलेनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। वाराणसी पहुंचने पर मारीशस के पीएम का भव्य स्वागत किया गया मंगलवार की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे, फिर मुंबई रवाना होंगे। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। श्री काशी विश्वनाथ धाम, गोदौलिया आदि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। वहीं यातायात व्यवस्था का भी खाका तैयार किया गया है। बता दें कि इससे पहले वो बीते साल अप्रैल में वाराणसी आए थे। उससे पहले मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ जनवरी 2019 में वाराणसी आए थे। तब उन्होंने 15वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया था। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के अलावा भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ का भ्रमण किया था। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जुगनाथ का बलिया से गहरा नाता है। उनके पूर्वज बलिया के ही रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *