वाराणसी। मारीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन व जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद गंगा आरती देख सकते हैं। मारीशस के पीएम के आगमन के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है मारीशस के प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उनका स्वागत किया। मारीशस के पीएम ने बजड़े पर सवार होकर अपने ससुर की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे श्री विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद गंगा आरती देखने जाएंगे। इसके मद्देनजर घाटों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद कर दी गई है। जवानों के साथ ही अधिकारी में डंटे हुए हैं। वहीं चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *