वाराणसी। रामनगर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित लोगो ने चारगुना मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रामनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे लोगो को पुलिस ने रोक लिया। रामनगर व्यापार मंडल द्वारा पीएसी रामनगर शहीद पार्क से संसदीय जनसंपर्क कार्यालय कार्यालय मुआवजे की मांग रखने के आवाह्न किया गया था। जिसके पश्चात बड़ी संख्या में सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यवसाई पहुंचे थे रामनगर पीएसी स्थित शहीद पार्क से सैकड़ो की संख्या में पहुंचे प्रभावित लोग जैसे ही संसदीय जनसंपर्क कार्यालय के लिए निकले वैसे ही उन्हें पुलिस के द्वारा रोका गया। मौके पर पहुंचे एसीपी प्रवीण कुमार लोगो को समझने में जुटे रहे। इस दौरान संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर जाने के लिए जिद्द पर अड़े सकड़ो लोगो को हिरासत में लिया गया। कुछ समय बाद लोगो को उनकी बात सरकार तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया गया, जिसके पश्चात प्रभावित लोगो ने एसीपी को पत्रक सौंपा। वही हिरासत में लिए हुए लोगो को पुलिस ने छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *