बांदा। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि तहसील मुख्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर आयोजित पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण कैम्प, शिविर यथावत् चलते रहेगें। जिनका आयोजन प्रातः 10बजे से सायं 05 बजे तक किया जायेगा। जिसमें कृषि विभाग, राजस्व विभाग, इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक एवं जन सुविधा केन्द्र के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। शासन द्वारा अवगत कराया गया है कि पीएम किसान योजनांतर्गत 15 वीं किस्त निर्गत करने से पूर्व सभी पात्र कृषकों का भूलेख अंकन, बैंक खातें से आधार सीडिंग, एनपीसीआई लिंक कराने के साथ-साथ ईकेवाईसी कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है । पीएम किसान योजना हेतु पात्र सभी वंचित कृषकों से अनुरोध है कि कृपया उक्तानुसार प्रत्येक तहसील मुख्यालय एवं विकासखण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर आयोजित होने वाले कैम्प में अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकापी व मोबाइल लेकर अपनी समस्या का समाधान करायें एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करें।