वाराणसी : धूमधाम से मनेगा सिद्धि विनायक का वार्षिकोत्सव, होंगे विविध आयोजन

 

 

वाराणसी। श्री सिद्धि विनायक महाराज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम इस साल भी आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान तमाम कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं मंदिर व विग्रह का भव्य श्रृंगार होगा। भक्तों की भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन तैयारी में जुट गया है मणिकर्णिका घाट स्थित गणवासी टोला गोमठ गणेश मंदिर में पुजारी राजेन्द्र कुमार उर्फ दीपू गुरु ने बताया कि भाद्र माह से शुक्ल पक्ष की वैनायिकी चतुर्थी के दिन हर साल की भांति इस साल भी 18 से 22 सितंबर तक विविध कार्यक्रम होंगे बताया कि 18 तारीख को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा इस दौरान पाठ व सहस्त्र मोदक से हवन-पूजन होगा। शाम चार बजे से दिव्य झांकी व शाम छह बजे बाबा की भव्य आरती होगी। राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा दयालु दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। दूसरे दिन रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। तीसरे दिन सायं चारों वेदों के जरिये वसंत पूजा, चतुर्त निशा में बच्चों के बीच अंताक्षरी का आयोजन होगा। 22 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *