डलमऊ रायबरेली
दलित महिला सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया जिसमे बताया गरीब असहाय अनपढ़ एवं अनुसूचित जाति से है प्रार्थिनी के पति को ग्राम प्रधान द्वारा सन् 1976 में ग्रामसभा पखारौली की गाटा सं. 570 मे 2½ विस्वा का अवास हेतु पट्टा रसीद दिया गया था तभी से प्रार्थनी व उसका परिवार वहां पर गुजर बसर बंगला छप्पर आदि रखकर कर रहा था। प्रतिपक्षीगण गणेश तिवारी पुत्र कन्हैया लाल निवासी पखरौली प्रार्थनी के सहन के सामने जबरदस्ती अवैध रूप से कब्जा कर लिया जिसके सम्बन्ध में प्रार्थिनी ने कई प्रार्थना पत्र दिया परन्तु प्रार्थनी को न्याय नहीं मिला। पट्टे को निराधार बताकर प्रार्थिनी को उस भूमि से हटवा दिया गया और प्रतिपक्षीगणो का कब्जा करवा दिया गया और उच्चाधिकारी द्वारा प्रार्थिनी को धमकाया जाता है कि प्रतिपक्षी को नही हटायेगें और तुमको उस जमीन में रहने नहीं देंगे। प्रतिपक्षीगण धमकी आये दिन देते रहते कि ज्यादा कुछ करोगे तो हम तुमको व तुम्हारे परिवार को जान से मार देगें कोई हमारा कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा हमारी पहुंच ऊपर तक है, प्रतिपक्षीगणों की राजनीतिक पकड़ और उच्च अधिकारियो के सहयोग से अवैधरूप से अपनी होटल चला रहा है और उच्च अधिकारी कहते है उसकी रोजी रोटी चलती है हम उसको नहीं हटाएंगे तुमको जो करना है करती रहो वह पी.डब्लू.डी. की जमीन है तुम्हारा यहाँ पर कोई अधिकार नहीं है।