रायबरेली 15 सितंबर 2023

 

 

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु ग्राम-अकबरपुर कछवाह ब्लाक-राही, तहसील-सदर, रायबरेली के पंचायत भवन में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति व पूनम सिंह उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न लोक कल्याणकारी विधिक जानकारी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गयी। पराविधिक स्वयं सेवक द्वारा गाँव में शिविर में बताया गया कि अशिक्षा व गरीबी के कारण कोई न्याय से वंचित न रहे जिसका प्रचार-प्रसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *