बांदा। जिले मे न्यायलयो मे कयी सरकारी अधिवक्ताओ के पद खाली है जिनके लिये जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया है कि जनपद में शासकीय अधिवक्ताओं के 5 पदों पर नवीन नियुक्ति की जानी है। उन्होंने बताया है कि जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी ) का एक पद, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी ) बांदा का एक पद तथा जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बांदा के तीन पद पर नियुक्ति हेतु इच्छुक अनुभवी अधिवक्ता अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप के अनुसार भरकर वांछित अभिलेखों सहित दिनांक 04 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक दशा में न्याय सहायक कलेक्ट्रेट के पटल पर प्रस्तुत कर सकते हैं एवं विस्तृित जानकारी तथा आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि उक्त रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *