बांदा ने हमीरपुर को हराकर 67वीं मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता जीती,
बांदा। सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67वीं मंडलीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजनकर्ता खानकाह इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं हाकी खिलाड़ी शाहिद वली खान ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, महोबा,हमीरपुर की बालक वर्ग की सीनियर टीमों ने, बांदा एवं चित्रकूट की महिला वर्ग की सीनियर टीमों ने एवं सब जूनियर बालक में बांदा चित्रकूट की टीमों ने हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभा किया प्रतियोगिता का उदघाटन शैलेंद्र कुशवाहा, उपकीड़ा अधिकारी के द्वारा किया गया बालक वर्ग के पहले मैच में बांदा ने चित्रकूट को 4-0 से हराया शिवम ने 2 एवं हिमांशु ने 2 गोल किए दूसरे मैच में हमीरपुर ने महोबा को 1- 0 से हराया हमीरपुर की तरफ से आतिफ जमाल ने गोल किया सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में बांदा ने हमीरपुर को 4- 0 से हराकर प्रतियोगिता एवं ट्रॉफी अपने नाम की शिवम ने 2 हिमांशु ने 1 तथा फैसल शाह ने 1 गोल किया सब जूनियर पुरुष वर्ग में बांदा ने चित्रकूट को 3-0 से हराया अंकित ने 2 एव अनंत ने 1 गोल दागे, महिला वर्ग में बांदा ने चित्रकूट को 1- 0 से शिकायत दी एकमात्र गोल बांदा की तरफ से छाया साहू ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय पाल सिंह ,जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बच्चों की हौसला अफजाई की तथा आयोजन कर्ता को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी मोहम्मद फारूक प्रबंधक खानकाह इंटर कॉलेज ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मान किया विद्यालय की प्रधानाचार्य शहाना खान ने सभी आए हुए खेल प्रेमियों अतिथियों एवं बच्चों को धन्यवाद दिया इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार, प्रधानाचार्या राफिया खानम, बैडमिंटन के सचिव काजी जमीर, प्रबंधक नवल किशोर सेंट जेवियर स्कूल, अंकित कुशवाहा प्रबंधक भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज, वरिष्ठ खिलाड़ी शिवकुमार गुप्ता, सबल सिंह, बाबा फरीद, सुरेश कुमार, जमाल मास्टर,रमेशचंद्र, ज्ञानचंद्र, रामदेव, डाक्टर रमेश सिंह चित्रकूट, मुसर्रत कमाल हमीरपुर,हामिद खान मौदहा ,कृष्ण कुमार भारती सहित सैकड़ो की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के सभी खिलाड़ियों को एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों को पुरस्कृत किया गया रईस अहमद, आशीष सिंह, सोमदत्त ने निर्णायक के रूप में कार्य किया कार्यक्रम का संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया