मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 275 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
पैलानी/बांदा। प्रदेश सरकार के द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सैकड़ों लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा विजय लक्ष्मी गौतम के द्वारा प्रमाण पत्र के साथ ही साथ सभी लाभार्थियों के खाते में डिजिटल अंतरण के माध्यम से 1118.85 करोड़ रुपए की धनराशि डाली गई हैं।उसको देखते हुए विकास खंड जसपुरा के चयनित 275 लाभार्थियों को ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद तथा प्रभारी खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिया।प्रभारी खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चयनित सभी लाभार्थियों के बैंक खातों में 40 हजार रुपए डिजिटल अंतरण के माध्यम से आवास योजना की पहली किस्त भेजी जा रही हैं तथा प्रमाण पत्रों का वितरण ब्लॉकों से किया जा रहा है।70 हजार की दूसरी किस्त मानक के अनुसार काम होने पर भेजी जाएगी।तीसरी किस्त 10 हजार रूपए की सबसे अंत में भेजी जाएगी।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से वंचित एवम विभिन्न प्रकार के आपदो से पीड़ित लोगों को,गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को तथा दिव्यांगों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया जा रहा है जो कि एक लाख बीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि मकान बनाने के लिए दी जाती है।इस मौके पर एडीओ आई एसबी प्रदीप कुमार अनुरागी,एडीओ पंचायत ओम प्रकाश पाल,ग्राम विकास अधिकारी शिवनिधान गुप्ता,अभिनेंद्र,चंदन,आनन्द मोहन शर्मा,योगेश कुमार तथा ग्राम प्रधान अमर सिंह यादव,संजय सिंह,अरविंद सिंह, साकिल,शिवदर्शन प्रजापति,रामसजीवन यादव सहित सभी ग्रामों के प्रधान एवम लाभार्थियों मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *