क्रासरःपुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बांदा।जिले के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बालिका अपनी बकरी चराने पास के जंगल में गई थी। जहां उसके साथ 16 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका कक्षा 5 और किशोर कक्षा 9 का छात्र है।
मंगलवार को बालिका रोज की तरह अपनी बकरियों को चराने के लिए अपने गांव के समीप ही जंगल में ले गई थी। कुछ देर बाद वहां अपनी बकरी लेकर 16 वर्षीय किशोर भी आ गया। जिसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका के रोने पर वह मौके से भाग निकला। दुष्कर्म पीड़िता बालिका रोते हुए अपनी बकरियों को लेकर घर वापस आई और पूरी घटना की जानकारी मां को दी। इस पर मां अपनी बेटी को साथ लेकर कमासिन थाने पहुंची और घटना से संबंधित तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र और क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से बातचीत भी की।इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अतर्रा जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही किशोर में दुष्कर्म किया है। जिसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *