क्रासरःआयुक्त ने की वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा
बांदा। मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता में सम्मिलित वृहद वृक्षारोपण अभियान -2023 के अंतर्गत आज आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आर.पी.सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण प्रगति की समीक्षा बैठक आयुक्त कार्यालय में संपन्न हुई,जिसमें समस्त मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अपने-अपने विभाग में गड्ढा खुदान की गई है उसका भौतिक सत्यापन करें, समीक्षा के दौरान श्रम विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन एवं पशुपालन विभाग की वृक्षा रोपण की जियो टैगिंग की प्रगति खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि 15 अगस्त 2023 तक हर हाल में जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए अन्यथा संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 अगस्त 2023 को निर्गत शासनादेश के क्रम में सभी विभागों का पौधरोपण के पश्चात पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा, सिंचाई व समुचित रखरखाव की सफलता सुनिश्चित करने एवं स्थलवार नोडल अधिकारी नामित करते हुए अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए
उन्होंने समस्त मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडल की पांच सबसे बड़ी वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं सत्यापन करना सुनिश्चित करें इसके साथ ही अन्य वृक्षारोपण स्थलों का क्रॉस चेकिंग अंतर्जनपदीय टीम बनाकर कराना सुनिश्चित करें।बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, वन संरक्षक मनीष मित्तल,मनोज अवस्थी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी बांदा, डा. राजीव कुमार, श्याम जी चौबे सहित मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।