बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महोबा जिले के कबरई निवासी कालीचरन 20 पुत्र नारायण का पैर टूट गया था। मंगलवार की दोपहर उसका भाई राज 22 और पड़ोसी सुनील 25 पुत्र माखन दोनों लोग कालीचरन को बाइक पर बैठाकर बांदा आ रहे थे तभी भूरागढ़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *