बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गत दिवस देर शाम सम्पन्न की हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा बीमारियों से बचाव हेतु सभी संबंधित विभाग लगकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण करने में प्रगति लाकर मानक के अनुसार टीकाकरण अवश्य किया जाए।जनपद में वर्तमान में संचारी रोग नियंत्रण 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एवं दस्तक अभियान दिनांक 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। जिसमें 10 विभाग मिलकर कार्य करेंगे समस्त विभागों का कार्य उत्तर दायित्व शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। समस्त विभागों द्वारा माह अक्टूबर में कार्ययोजना के अनुसार निर्धारित ग्रामों में संचारी रोगो से बचाव एवं जागरूकता से सम्बन्धित निम्न लिखित गतिविधि सम्पन्न की जायेगी।शिक्षा विभाग शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को संचारी रोगों से बचाव एवं साफ-सफाई की जानकारी प्रतिदिन प्रार्थना सभा में दी जायेगी तथा पेटिग प्रतियोगिता, निबन्ध लेखन आदि के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम शुद्ध पेय जल के विषय में जानकारी दी जायेगी।
ग्राम्य विकास विभाग– जनपद के समस्त ग्रामों में कार्ययोजनानुसार नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई, लावा दया का छिड़काव, जल भराव का निस्तारण, शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की जायेगी। इस कार्य हेतु समस्त ए० डीएओ पंचायत को जिम्मेदारी दी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग- समस्त ब्लाकों एवं ग्रामों में आशा, आंगनवाडी कार्य यो द्वारा पोस्टर, पम्प्लेट्स वितरित कर एवं 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे जिन घरों में मिलते है उन घरों पर संचारी रोगों से बचाव का स्टीकर लगाया जायेगा साथ ही प्रत्येक घर पर जा कर मच्छर पनपने की परिस्थितियाँ को नष्ट करने व मच्छरों बचाव के विषय में जानकारी दी जायेगी। कुपोषित बच्चों का चिन्हिीकरण कर पुष्टाहार उपलब्ध कराया जायेगा। घर घर भ्रमण के दौरान आशा आंगनवाडी द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, खांनी जुकाम के रोगियों की सूची, क्षय रोग ग्रसित लक्षणों वाल व्यक्तियो की सूची जाँच हेतु तैयार कर यूडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करेगी एवं समस्त जनमानस को बुखार होने पर 102 व 108 एम्बुलेन्स को प्रयोग के विषय में अंगों को जानकारी दी जायेगी।नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा नगरीय क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई का कार्य, कूडा निस्तारण, नालियों की सफाई, मच्छर से बचाव हेतु फॉगिंग एवं नालियों में लार्वा निरोधक दवा का छिडकाव किया जायेगा।कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग- समस्त ग्रामों में सुअर पालकों को संचारी रोगों से बचाव के विषय में संवेदीकरण किया जायेगा साथ ही जनसमुदाय को चूहा, छछूंदर से फैलने वाले रोग स्क्रब टाइफस के बारे में जागरूक किया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की मॉनीटरिंग हेतु जनपद स्तर से समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एवं मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षकों को पर्यवेक्षण कार्य हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अनिल कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी०वी०डी०, डा० मनोज कुमार कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी,पूजा अहिरवार, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार प्रदीप कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय बहादुर शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान विभाग के विभागाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों तथा खण्ड विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *