बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा छात्र हितों को दृष्टिगत रखते हुए पण्डित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में स्नातक एवं परस्नातक की सीट वृद्धि हेतु कुलपति से संबोधित ज्ञापन प्राचार्य महोदय को सौंपा । पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय बांदा जिले का शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र है जिसके चलते लगभग 7000 छात्र छात्राओं ने प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है परंतु महाविद्यालय की सीटे भरने की कगार में आ चुकी है अतः महाविद्यालय में स्नातक/परस्नातक (बीए- बीएससी/एम ए)में एक-एक सेक्सन सीट बढ़ाने की कृपा करे। जिससे की छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त हो। जिला संयोजक नीतीश निगम ने बताया कि बुंदेलखंड बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में पूर्व में बढ़ाई गई सीटों को वापस ले लिया है जिसके कारण आर्थिक स्थिति से जूझ रहे गरीब वर्ग के छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है सीटों को बढ़ाना चाहिए जिससे कि छात्र छात्राओं को प्रवेश प्राप्त हो सके। प्रांत कार्यसमिति सदस्य दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासक द्वारा स्वपोषित महाविद्यालय से मिलकर षड्यंत्र किया गया और प्रारंभ से ही प्रवेश प्रक्रिया को धीमा कर दिया गया जिससे की आर्थिक स्थिति से जूझ रहे प्रतिभावान छात्रों को स्वपोषित महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ा। इस मौके पर नगर सहमंत्री कार्तिकेय गुप्ता, हर्ष राज सिंह ज्योत्सना गुप्ता, शाहीन बानो, राघव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *