रायबरेली, 7 अगस्त 2023
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संतोषी मां स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत हिडईन विकासखंड हरचंदपुर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 18 दिवस कंपोस्ट खाद निर्माण कार्य किया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कंपोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण दिलाने के उपरांत रिवाल्विंग फंड एवं सीसीएल तथा स्वयं की बचत से 18 दिवस कंपोस्ट खाद बनाए जाने का कार्य आरंभ किया गया, जिसकी एक पिट की लागत 500 रुपये होती है एवं एक पिट से तीन किल्टन कंपोस्ट खाद तैयार की जाती है। जिसकी बिक्री लगभग 1500 रुपये होती है। महीने में इनके द्वारा लगभग 4 से 5 पिट तैयार किए जाते हैं और समूह को लगभग 4000 से 5000 मासिक आमदनी होती है। कंपोस्ट खाद पैकेजिंग करके इसकी बिक्री लखनऊ, रायबरेली में की जाती है। जिससे समूह की महिलाएं अपने परिवार में आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं और उनका आत्मविश्वास एवं सम्मान समाज में बढ़ रहा है