रायबरेली, 08 अगस्त 2023

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने 9 अगस्त को शुरू होने वाले मेरी माटी, मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बचत भवन सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी कार्यालयों, निजी और सार्वजनिक भवनों पर तिरंगा झंडा लगाया जाए तथा स्कूलों में शिलाफलकम की स्थापना की जाए। शिलाफलकम के अंतर्गत शहीदों के नाम अंकित किए जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान सभी लोगों को पंचप्रण की शपथ दिलाई जाए। जिलाधिकारी ने जनपद के लोगों से आह्वान किया है कि पंचप्रण की शपथ अवश्य ले। पंचप्रण के अंतर्गत विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंग से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना शामिल है।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। जिसमें शहीदों के परिवारजनों को भी सम्मानित किया जाए।

————–00000————

← Back

Thank you for your response. ✨

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *