रायबरेली,4 अक्टूबर 2023

 

प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई,पानी और विद्युत की व्यवस्था देखी। उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। प्रभारी मंत्री ने मरीज से उनको मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने औषधि कक्ष का भी निरीक्षण किया और चीफ फार्मासिस्ट से चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं और उसके स्टाक के विषय में जानकारी ली। इससे संबंधित अभिलेखों का भी उन्होंने परीक्षण किया। चीफ फार्मासिस्ट ने प्रभारी मंत्री को बताया कि चिकित्सालय में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध है।

सीएमएस महेंद्र मौर्य ने प्रभारी मंत्री को बताया कि चिकित्सालय में सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सभी मरीजों को नियमित दवाई उपलब्ध कराई जाती है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चंद्र भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *