राष्ट्रपति भवन में सीएससी केंद्र का शुभारंभ
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली, अक्टूबर 2,2023: माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन मेंशक्ति हाट का शुभारंभ किया है. इस हॉट में सीएससी केंद्र स्थापित किया गया है.यह सीएससी केंद्र राष्ट्रपति भवन में रहने वाले सभी कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. केंद्र के माध्यम से नागरिकों को सस्ती कीमत पर और आसान तरीके से सार्वजनिक, निजी और सामाजिक क्षेत्र की सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी. जिन प्रमुख सेवाओं का संचालन किया जाएगा, उनमें शामिल हैं-आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आयुष्मान भारत, डिजी पे, बैंकिंग.
इस अवसर पर सीएससी एसपीवी के एमडी एवं सीईओश्री संजय राकेश ने माननीय राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता और शाल देकर भेंट किया. सीएससी टीम ने माननीय राष्ट्रपति के समक्ष डिजी पे सेवा का डेमो प्रदर्शन किया. उन्होंने सीएससी की सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की.
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रीश्री धर्मेंद्र प्रधान जी भी उपस्थित थे.
इस मौके पर सीएससी एसपीवी के एमडी एवं सीईओश्री संजय राकेश ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में सीएससी केंद्र की शुरुआत हमारे लिए गौरव का क्षण है. उन्होंने कहा, “देश भर में वीएलई अपनी कड़ी मेहनत के माध्यम से बदलाव ला रहे हैं. सीएससी देश की क्षेत्रीय, भौगोलिक, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को एकजुट करता है औरसामाजिक, आर्थिक और डिजिटल रूप से समावेशी समाज के सरकार के जनादेश को सक्षम बनाता है। आज सरकार और जनता को को सीएससी से काफी उम्मीदें हैं. ग्रामीण सशक्तिकरण के मिशन को पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी.”
इस मौके पर सीएससी एसपीवी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अक्षय झा भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि देश के दूर दराज इलाकों में स्थित साढ़े पांच लाख से अधिक सीएससी ने नागरिकों के जीवन में एक सराहनीय बदलाव किया है.ग्रामीण नागरिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से अपने घर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं प्राप्त करने में सक्षम हैं, उदाहरण के लिए, जाति, आय, अधिवास, चरित्र प्रमाण पत्र, और रोजगार पंजीकरण, आदि. इन सेवाओं की मदद से, सीएससी ने गांव के लोगों कोई-गवर्नेंस के क्षेत्र में मदद करके एक उल्लेखनीय कार्य किया है. आज के बाद राष्ट्रपति भवन में कर्मचारियों को भी ऑनलाइन सेवाएं सीएससी के जरिए उपलब्ध होंगी.
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन और सीएससी एसपीवी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.