भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर से यात्री किराए में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। यह बढ़ोतरी मेल, एक्सप्रेस और नॉन-एसी ट्रेनों पर लागू होगी, जबकि कुछ श्रेणियों को राहत दी गई है।

रेलवे के अनुसार मेल, एक्सप्रेस और नॉन-एसी ट्रेनों में किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। वहीं सामान्य ट्रेनों में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। एसी कोच में भी यात्रियों को अब 2 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान करना होगा।

हालांकि, मेमो (MEMU) ट्रेनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके अलावा जनरल श्रेणी के यात्रियों को 215 किलोमीटर तक यात्रा करने पर किसी अतिरिक्त किराए का भार नहीं पड़ेगा। 215 किलोमीटर के बाद जनरल श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोतरी लागू होगी।

रेलवे के मुताबिक 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा पर यात्रियों को अब 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी परिचालन लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *