वाराणसी। अगामी पर्व को लेकर वाराणसी पुलिस प्रशासन शहर के मुख्य मार्गो के साथ गंगा में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने में जुट गई है। इसी क्रम में मंगलवार को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नाविकों के साथ बैठक किया। दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय में नाविक समाज के साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने बैठक कर सुरक्षा के मद्देनजर जारी किए गए गाइड लाइन को ध्यान में रखकर नाव संचालन करवाए जाने की सख्त निर्देश दिया।
बैठक को लेकर नाविक संगठन मंत्री शंभू साहनी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह संयुक्त मीटिंग बुलाई गई। जिसमे नाविकों को निर्देशित किया गया है, कि सुरक्षा के मानक के अनुसार ही नाव चलाई जाए। यहां तक की जो मानक के खिलाफ नाव चलाएगा उसके ऊपर कार्रवाई भी की जाएगी।
वही देव दीपावली के दिन किसी भी प्रकार की किसी भी घाट पर कोई दुर्घटना ना हो इसका ध्यान में रखकर ही यात्रियों को नाव पर नाविक बैठाएंगे। यदि कोई दुर्घटना होती है, तो इससे हमारे काशी का नाम खराब होगा और त्योहार भी फीका पड़ जाएगा। ऐसे में सुरक्षा के सभी मानकों के साथ और प्रशासन ने जो गाइड लाइन जारी किया है उसके अनुसार नावों का संचालन करवाया जाएगा।