वाराणसी।काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सरसुंदर लाल अस्पताल के बाल रोग विभाग में शनिवार सुबह लावारिस हालत में 3 दिन की नवजात बच्ची मिली थी। इस बच्ची के मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर शिव प्रकाश सिंह का कहना है की सीसीटीवी में बुर्का पहने एक महिला नवजात बच्ची को लेकर आती है और बच्ची को ब्रांच पर रख चली जाती है। चीफ प्रॉक्टर के अनुसार मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से यह दृश्य प्राप्त हुआ। वही उन्होंने बताया कि महिला की शिनाख्त की जांच जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 6:53 बजे एक बुर्का पहनी महिला गोद में बच्ची को लेकर अस्पताल में तेजी से आती है और कुर्सी पर बच्ची को रखकर तेजी से निकल जाती है। जिस समय बच्ची को महिला कुर्सी पर रखती है इक्का-दुक्का लोग आते- जाते दिखाई देते है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने रविवार को ही प्रकरण में मेडिकल ऑफिसर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 317 में मुकदमा पंजीकृत किया था।

बता दें, एक बच्ची लावारिस हालत में बाल रोग विभाग के सामने टीनशेड के नीचे कुर्सी पर चार कपड़ों में लिपटी मिली थी। बच्ची का रोना सुनकर एमआरआई अक्ष में तैनात शहनवाज ने बच्ची को गले लगाया था और फिर सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया था। बच्ची का इलाज पीआईसीयू में चल रहा है। बच्ची को निमोनिया और पीलिया की शिकायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *