बबेरू/बांदा। सतन्याव मोड़ के पास ई रिक्शा पलटा ई, रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रिफर किया है।विनवठ गांव के रहने वाले जियालाल पुत्र रघुवीर उम्र करीब 55 वर्ष, रामचंद्र पुत्र केशव उम्र 40 वर्ष, सृष्टि पुत्री राजाराम उम्र करीब 16 वर्ष, सहित अन्य लोग ई रिक्शा में सवार होकर बबेरू जा रहे थे। तभी सतन्याव मोड़ के पास ई रिक्शा के सामने अचानक साइकिल आ गई, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसमें जियालाल , रामचंद्र व सृष्टि गंभीर रूप से तीनों घायल हो गये, जैसे ही राहगीरों ने देखा तो बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरो द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद जियालाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *