युवक फांसी पर झूला, मौत
क्रासरः पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में बुधवार की सुबह नव विवाहिता का शव कमरेे अंदर पंखा के हुंक पर दुपटटा के सहारे फंदे से लटकता परिजनो ने देखा तो चीख पड़े। शोर गुल सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का अरोप लगाया है।
छावनी मेाहल्ला निवासी प्रिया (28)पत्नी पवन गुप्ता बुधवार की सुबह अपने कमरे में अकेली थी। कुछ देर केबाद मौके पर पहुंचे पति ने देखा तो उसका शव पंखा के हुक पर दुपटटा के सहारे फंदे पर लटक रहा था। पति की सूचना पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के ससुर रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि पति कमरे से निकल कर स्नान करने नीचे आ गया। प्रिया ऊपरी मंजिल में अपने कमरे में अकेली थी। सूना मौका पाकर उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर लिया। रमाशंकर का कहना है कि वह डिपरेशन मे रहती थी। इसी के चलते उसने यह घटना अेंजाम दी। उधर मृतका के पिता चद्रभूषण उर्फ भूपत निवासी बबेरू का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी जनवारी 2023 में की थी। ससुराली जन दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न करते थे। बात करने को मोबाइल भी नही देते थे। तीन दिन पहले पति ने उसका मोबाइल भी छीन लिया था। रक्षाबंधन में गांव आई थी। जन्माष्ठमी को पति लिवा ले गया। चद्रभूषण का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराली जनो ने उसकी बेटी को मारपीट कर मार डाला। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। कोतवाली प्रभारी अनूप दुवे का कहना है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।