बांदा। मां की डाट से नाराज किशोरी ने खेत में लगे नीम के पेड़ पर दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणो ने देखा तो घरवालो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे घरवालो ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन नई बस्ती निवासी गुजंन (17)पुत्री पप्पू निषाद बुधवार की सुबह घर से शौच की बात कह कर खेत चली गई। वहां पर लगे नीम के पेड़ पर दुपटटा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। वहां से गुजर रहे ग्रामीणेा ने शव लटका देखा तो परिजनो को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनो फंदा काट कर शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने बताया कि घटना के समय मजदूरी करने बांदा चला आया था। घर पर उसकी मां पार्वती लिपाई पुताई कर रही थी। पिता का कहना है कि काम काज को लेकर मां ने डाट दिया। इसी से नाराज होकर गुजंन ने फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका दो भाईयो में अकेली थी। पुलिस का कहना कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।