क्रासरःकलाकारों की टोली बता रही है यूपी-112 की योजनाओं के फायदे
बांदा। नवरात्री व दशहरे के अवसर पर एडीजी-यूपी112 अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में सात दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के प्रथम दिन अभियान की शुरुआत जनपद बाँदा के कालू कुवाँ चौराहे से हुई। जहां पर नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन व जनसभा कर नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि केवल झगड़े व मारपीट में ही नही बल्कि किसी भी आपात स्थिति जैसे आग लगने, प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी में भी आप 112 नम्बर डायल कर मदद प्राप्त कर सकते है । अपर पुलिस अधीक्षक/ नोडल अधिकारी 112 श्री लक्ष्मी निवास मिश्र ने नुक्कड़ जनसभा आयोजित कर सड़क सुरक्षा के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कालू कुआं के बाद महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली नगर व सिविल लाइन चौराहा के पास जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दूसरों की मदद के लिए 112 नम्बर पर काल करने वाले जागरूक सूचनाकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।