बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँदा में बालिका, महिलाओं की जागरूकता एवं सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के शुभारंभ के श्रंखला में महिला शक्ति दौड़ और खेलकूद का आयोजन किया गया । यह आयोजन संरक्षक,प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुआ । आज प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार के द्वारा महिला शक्ति दौड़ का शुभारंभ किया गया। महिला दौड़-खेलकूद का आयोजन डॉक्टर सबीहा रहमानी सह-नोडल अधिकारी ने किया । इस आयोजन में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ अभ्युदय कोचिंग की छात्राएं भी सम्मिलित हुईं । इस अवसर पर डॉक्टर जयकुमार चौरसिया, डॉक्टर अस्तुति वर्मा, डॉक्टर नीतू सिंह, डॉक्टर विनय कुमार पटेल, डॉक्टर वीरेन्द्र प्रताप चौरसिया, नीलम मिश्रा, शोभित पाठक आदि उपस्थित रहे।