क्रासरःतिंदवारी कस्बे में चल रही रामलीला का चौथा दिन
तिंदवारी (बांदा) ।दुर्गा महोत्सव के अवसर पर तिंदवारी कस्बे में चल रही 11 दिवसीय रामलीला के चौथे दिन धनुष यज्ञ की लीला में कलाकारों द्वारा सीता स्वयंबर का जीवंत अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विरोध कर दिया जहां राजा जनक के द्वारा किए गए जनक विलाप से दशकों की आंखों में आंसू छलक पड़े।
कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में बुधवार रात धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। यहां कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा के प्रदर्शन से लीला मंचन को जीवंत बना दिया। जिसे दर्शकों ने मुक्त कंठ से सराहा। गत रात्रि सीता स्वयंवर के लिए भव्य रूप से सजाए गए मंच आकर्षण के बीच सीता स्वयंवर की लीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दरबार में माता सीता अपनी सखी, सहेलियों के साथ स्वयंवर के लिए उपस्थित थी। उनके पिता राजा जनक ने दूर-दूर से राजा, महाराजा और शूरवीरों को आमंत्रित किया था। लंका पति रावण और अयोध्या से सूर्यवंशी महाराज दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र श्री राम के साथ ही कई राक्षसराज और प्रतापी राजा सीता का स्वयंवर करने के लिए आए थे। कुशध्वज के भाई सिरजध्वज जिन्हे जनक और विदेह भी कहा गया है कहा गया है ने सीता स्वयंवर के लिए भगवान शिव का धनुष दरबार में प्रस्तुत करते हुए उसको तोड़ने वाले वीर से ही सीता का विवाह करने की शर्त रखी। उत्तर भारत के उत्कृष्ट जनक अभिनेता देवेश पांडेय द्वारा प्रस्तुत ष्मांग भरी न कंगन बांधा, द्वार बजी न शहनाई। अजब तुम्हारी लीला भगवन बारात नहीं द्वारे आई।ष्गीत से दर्शकों की आंखों से आंसू छलक पड़े। अंततरू भगवान श्री राम शिव के धनुष को तोड़ देते हैं, जहां रामलीला प्रांगण में जय श्री राम के जयघोष गुंजायमान रहे। माता सीता द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को वरमाला पहनाते ही दर्शकों ने पुष्प वर्षा की तथा महिलाओं ने मंगल गीत गए। उपस्थित नर नारियों ने भगवान की आरती उतारी। काम कलाकार जीतू हंगामा द्वारा प्रस्तुत पेटू राजा के अभिनय ने सभी को लोटपोट कर दिया। धनुष टूटने पर हुई घनघोर गर्जना सुन महिंद्रा चल पर तपस्या में लीन महारथी परशुराम जी की तंद्रा भंग हो गई। वह मिथिलापुरी जा पहुंचे और राजा जनक से धनुष तोड़ने वाले के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात परशुराम अभिनेता बालव्यास कानपुर तथा लक्ष्मण अभिनेता मनीष त्रिपाठी फतेहपुर के चुटकुले संवाद से दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश चंद्र साहू, गिरीश दीक्षित, रामबाबू सोनी, अविनीश श्रीवास्तव, राजबहादुर नामदेव, कमेटी प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी, अध्यक्ष अनिल कुमार लखेरा,महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, सचेतक हरवंश श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद गुप्ता, सोनू नामदेव, राजन गुप्ता, सुशांत गुप्ता,धीरज गुप्ता, सुरेश प्रजापति, नमन गुप्ता, हृदयेश श्रीवास्तव, रमाकांत यादव, देवा सिंह, लक्ष्मी शंकर गुप्ता, अमन गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *