पैलानी/बांदा।थाना पैलानी अंतर्गत सबादा गांव निवासिनी श्रीमती मैमूना परवीन पत्नी इरफान अली ने थाना पैलानी में दी गई तहरीर में बताया की प्रार्थिया की शादी 7 जुलाई 2014 को मुस्लिम रीत रिवाज के अनुसार कस्बा व थाना बिंदकी जिला फतेहपुर निवासी इरफान पुत्र अशरफ अली के साथ संपन्न हुई थी शादी के बाद से ही प्रार्थिया के ससुरालीजन सास श्रीमती नगीना परवीन पत्नी अशरफ अली जेठ रिजवान उर्फ पप्पू व इमरान पुत्र गण अशरफ अली देवर सलमान जेठानी श्रीमती गुलनाज पत्नी इमरान नंद श्रीमती रिजवाना पत्नी रहबर निवासी कानपुर श्रीमती गुड़िया पत्नी असलम निवासी बिंदकी तथा पति इरफान शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे इस कारण सभी लोग प्रार्थिया को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे इस कारण प्रार्थिया अक्सर अपने मायके आ जाती थी प्रार्थिया के पिता नहीं है मां मजदूरी करके अपना व प्रार्थिया तथा उसके बच्चों का पेट पालती है इसी प्रकार प्रार्थिया उसके पति इरफान के संसर्ग से तीन पुत्री को जन्म दिया जो क्रमशः कुमारी आलिया 8 वर्ष, कुमारी अरबिया 6 वर्ष, तथा कुमारी सगूफी 2 वर्ष है जब प्रार्थीया के तीसरी पुत्री पैदा हुई तो उस समय पति सहित ससुरालीजन अत्यधिक नाराज हुए और प्रार्थिया को घर से बाहर निकाल दिया सभी लोग उसके पति को तलाक देने के लिए उकसाने लगे तब गांव वाले तथा रिश्तेदारों के माध्यम से पंचायत हुई सभी लोगों के समझाने पर उसे समय तलाक नहीं दिया जब प्रार्थिया अपने मायके में ही रह रही है उसका पति 16 अक्टूबर 2023 को प्रार्थिया के मायके ग्राम सबादा आया तथा कहने लगा मेरे घरवाले मां बहन भाई भाभी वगैरह ने कहा है कि अपनी सास से दहेज के रूप में ₹100000 लेकर आओ तो अपनी पत्नी को बिंदकी लेकर आना वरना तलाक दे देना। प्रार्थिया ने उक्त बात अपनी मां को बताई मां ने दहेज में ₹100000 ने दे पानी की बात कही प्रार्थिया ने यह बात अपने पति को बताई तो वह नाराज होकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा वह तलाक की धमकी देने लगा तब शोर सुनकर प्रार्थिया के गांव के लोग इकट्ठे हो गए व इरफान को समझाया तब उक्त इरफान प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी देता हुआ अपने घर बिंदकी चला गया वहां से जाकर 17 अक्टूबर 2023 को अपने सभी परिवार वालों के कहने पर तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तीन तलाक दे दिया वह बुरी बुरी गालियां दी जिसकी रिकॉर्डिंग भी प्रार्थिया के पास आज भी मौजूद है। प्रार्थिया असहाय वेसहारा है तीन छोटी-छोटी बच्चियों का बोझ भी प्रार्थिया के ऊपर है जिसकी शिकायत पर थाना पैलानी में पति इरफान, सास नगीना, जेठ रिजवान, जेठ इमरान, देवर सलमान, जेठानी गुलनाज, नंद रिजवाना व नंद गुड़िया के विरुद्ध थाना पैलानी में धारा 498 ए 323, 504, 506 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम व मुस्लिम लॉ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *