*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*खण्ड शिक्षा अधिकारी राही का शिक्षक संघ द्वारा किया गया सम्मान*

 

रायबरेली । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रायबरेली द्वारा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व जिला महामंत्री मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए विकास क्षेत्र राही के खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा का सम्मान किया गया ।

 

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा खण्ड शिक्षा अधिकारी राही ने सदैव शिक्षक व शिक्षाहित में कार्य किए है और शिक्षक समस्याओं के प्रति इनकी संवदेनशीलता , चयन वेतनमान सहित अन्य विभागीय कार्यों में निष्पक्षता , सूचिता एवं पारदर्शिता से सम्पूर्ण शिक्षक समाज गदगद है ।

 

महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी राही की आभा निरंतर बढ़ती रहे ।

 

जिलाध्यक्ष जिला संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी शिक्षा उन्नायक के प्रखर दीप्तिपुंज बनकर इसी तरह हम सबको आलोकित करते रहें ।

 

खण्ड शिक्षा अधिकारी राही ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शिक्षण मानक स्तरीय एवं सुचारू रूप से समयबद्ध रूप से होनी चाहिए ।

 

इस अवसर पर सतांव अध्यक्ष डॉ• चंद्रमणि बाजपेयी , गौरा अध्यक्ष शैलेश पांडेय , डलमऊ अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह , जगतपुर अध्यक्ष डॉ• संजय सिंह , जनपदीय उपाध्यक्ष सत्येश सिंह , अकॉउंटेंट गंगा चरण भारती , सुरेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष सँघर्ष समिति , सुधीर सिंह जिला मंत्री सँघर्ष समिति , मंत्री सतांव सुधीर द्विवेदी , गौरा उपाध्यक्ष मनीष दीक्षित , प्रमोद द्विवेदी , त्रिलोकी शरण सिंह , अरुणेंद्र सिंह , अखिलेश तिवारी , मोहित वर्मा , जय गोविंद पांडेय , रामेंद्र यादव अध्यक्ष सँघर्ष समिति राही , अजय पटेल , प्रशांत वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

 

*अनुराग द्विवेदी*

*जनपदीय मीडिया प्रभारी*

*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ*

*जनपद रायबरेली*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *